Category Archives:  LifeStyle

हाथों पर रचने वाली खूबसूरत मेहंदी के सेहत और स्वास्थ्य सम्बन्धी 7 लाभ जानेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे

Aug 01 2019

Posted By:  Sanjay

हाथों पर निखार लाने वाली खूबसूरत मेहंदी के तो आप दीवाने होंगे | अगर आप मेहंदी के सेहत और सौन्दर्य से जुड़े लाभ जानेंगे तो आप इसे और भी पसंद करने लगेंगे | हाथो और पैरो की सुंदरता बढ़ाने के साथ साथ ये मेहंदी सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक है | क्या क्या फायदे है मेहंदी के आईये जानते है विस्तार से...


मेहंदी के फायदे :-


1 . खून साफ़ करने मैं सहायक, क्या आप जानते है हाथो की सुंदरता बढ़ाने वाली मेहंदी हमारे शरीर का खून भी साफ़ करती है | आप मेहंदी की पत्तियों को साफ़ पानी मैं शाम के समय भिगो के रख दे और सुबह इस पानी को छानकर पी ले | ऐसा करने से ये पानी हमारे शरीर के खून को साफ़ करता है |


2 . घुटनो और जोड़ो मैं समस्या होने पर आप अरंडी और मेहंदी के पत्तो को एक साथ मात्रा मैं पीस ले और इस लेप को गर्म करके घुटनो पर लगाने से घुटनो की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है |

3 . अगर आपको सिरदर्द हो रहा है तो आप इसकी पत्तियों को पीस कर अपने सिर पर लगा ले ऐसा करने से आपके सिर को काफी ठंडक मिलेगी और आपके सिर का दर्द भी चला जायेगा |



4 . अगर कोई व्यक्ति जल गया है तो मेहंदी के पत्तो को पीस कर लेप बना कर उस जले हुए स्थान पर लगाने से जलन मिट जाएगी और घाव भी जल्दी भर जायेगा |

5 . मेहंदी मैं दही, आँवला पाउडर और मेथी पाउडर मिलाकर घोल तैयार कर ले और इसे बालो मैं लगा कर कम से कम दो घंटो तक रखे ऐसा करने से आपके बाल काले, घने और चमकदार हो जायेंगे |


6 . मेहंदी का प्रयोग शरीर की गर्मी मिटाने मैं भी किया जाता है | हाथो और पैरो के तलवो पर मेहंदी लगाने से शरीर की गर्मी बाहर निकल जाती है |

7 . शरीर की गर्मी निकालने के लिए आप मेहंदी के ताजे पत्तो को तोड़कर साफ़ पानी मैं भिगो कर शाम को रख दे और सुबह उस पानी को पी ले ऐसा करने से भी शरीर की गर्मी निकल जाती है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर